फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अंतरराज्यीय गिरोह के चार एटीएम हैकर व सरगना गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 15 एटीएम कार्ड बरामद

Thu, 15 Jun 2023 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम हैकर्स गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। चारों बदमाशों के पास से नकदी समेत बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में एटीएम ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े गए तीन आरोपी जनपद जालौन और एक आरोपी हमीरपुर का है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात करीब दो बजे कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव की ओर से दो बाइकों पर आ रहे तीन-तीन व्यक्तियों को पतारा मोड़ पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। भागने के दौरान आरोपियों की बाइकें गिर गईं। घायल चार आरोपी जनपद जालौन थाना कालपी के देवकली गांव निवासी कमल सिंह निषाद, हरिश्चंद्र, महेश निषाद निवासी गुढ़ाखास व कपूर निषाद निवासी गोकुल डेरा थाना कुरारा हमीरपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाश रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

आरोपियों के कब्जे से 20 हजार नकदी, तीन मोबाइल, विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, दो फर्जी नंबर प्लेट की बाइकें व चार फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उप्र, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली, असम, कर्नाटक, गोवा, बंगलूरु में जाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी कमल व कपूर निषाद के खिलाफ थाना कुरारा में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट व जानमाल की धमकी सहित अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे
एसपी ने कहा कि वह सभी लोग नौकरी देने का लालच देकर खातों में रुपया मंगाते हैं। कई लोगों से एटीएम लेकर देश के विभिन्न राज्यों में एटीएम बूथों से रुपये निकालने की प्रक्रिया के दौरान ट्रे से बाहर आते ही रुपये उठा लेते हैं और उंगली का प्रयोग कर एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर देते हैं। जिससे ट्रांजेक्शन फेल दिखाता है। इसके बाद वह संबंधित बैंक के कस्टमर केयर से बात कर अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं और बैंक से पुन: निकाली गई धनराशि के बराबर धनराशि प्राप्त कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें