Hamirpur News: हमीरपुर-राठ मार्ग पर सुबह टहलने निकले युवक को ईंट से भरे ट्राला ने रौंद डाला। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हमीरपुर जिले में हमीरपुर-राठ (एसएच-42) पर मंगलवार सुबह टहलने निकले युवक को ईंट से भरे ट्राला ने रौंदा दिया। इससे ट्राला के नीचे फंसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ट्राला को पलटाकर जैसे-तैसे उसके शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
लोदीपुर निवासी अनूप सिंह (30) मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजेे टहलने निकले। इसी दौरान राठ मार्ग पर लोदीपुर आईटीआई मोड़ के पास ईंटों से भरे ट्राला ने उसे रौंद दिया। इससे उसका शव ट्राला के अंदर फंस गया। पुलिस ने उसके शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।