फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिकायतों का ढेर पहाड़ जितना, निस्तारण ऊंट के मुंह में जीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दर्शनपुरवा निवासी राधा देवी सोमवार को बाल भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। यहां जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से कहा, साहब, हमारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। खाली कराने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, कर्रही बर्रा के हरदेवनगर निवासी रानी श्रीवास्तव ने 10 वर्षों से पारिवारिक पेंशन व अन्य भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। दोनों मामले संबंधित अधिकारियों को देने के साथ फरियादियों को जल्द निस्तारण का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।

ऐसा ही हाल समाधान दिवस में आए 255 फरियादियों का रहा, इसमें मौके पर सिर्फ 13 शिकायतों का समाधान हो सका। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 80 शिकायतें आईं। इसमें जमीन कब्जाने या पैमाइश कराने के मामलों की संख्या जाता रही।
विज्ञापन


इसके साथ पुलिस विभाग की 40 शिकायतें आईं। जिला पूर्ति विभाग की 41, नगर निगम की 28, केडीए की 12, शिक्षा विभाग की आठ, समाज कल्याण की छह, बिजली की 15, जलकल, डूडा की 4-4, परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी की 2-2 व अन्य विभाग की एक-एक शिकायत आई।


58 दिव्यांगों के बनाए प्रमाण पत्र
मौके पर विशेष कैंप लगाकर 70 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण पत्र) के आवेदन कराए गए। डॉक्टरों ने शारीरिक परीक्षण किया, जिसके बाद 58 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए गए। दो दिव्यांगों ने पेंशन के लिए आवेदन किया। 11 दिव्यांगों को सहायक उपकरण देने के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें