फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, आग लगने से धू-धूकर जला, चालक भाग निकला

Wed, 19 Feb 2025 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ मार्ग पर गेहूं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। पुलिस के अनुसार आग लगने से पहले चालक भाग निकला था और ट्रक में खलासी नहीं था।
विज्ञापन
Hamirpur Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ मार्ग पर सिकरी श्रमदान के पास ट्रक अनियंत्रित होकर मंगलवार देर रात  पलट गया। ट्रक में गेहूं भरा होने से आग लग गई, जिससे ट्रक धू-धूकर जल उठा। चालक के जलने की आशंका है, लेकिन पुलिस के अनुसार पहले ही ट्रक चालक भाग निकला है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ललपुरा योगेश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की रात थाना बिवांर के छानी से गेहूं से लोड ट्रक कुरारा को चला था। रात करीब 11 बजे के आसपास ट्रक थाना ललपुरा के सिकरी श्रमदान के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही इसमें आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ट्रक से कूदकर निकल गया होगा

सूचना पर आई पुलिस ने दमकल को बुला लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक मालिक से बात करने पर जानकारी मिली कि ट्रक को थाना मुस्करा के बिहूंनी खुर्द गांव निवासी हरी मोहन शुक्ला चला रहा था। इसमें कोई खलासी नहीं था। संभावना है कि आग लगने से पहले चालक ट्रक से कूदकर निकल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें