Hamirpur News: हमीरपुर में नेशनल हाईवे पर ओवरटेकिंग करते समय एक ऑटो रिक्शा दो ट्रकों के बीच फंस गया, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नारायणपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। ओवरटेकिंग के प्रयास में एक ऑटो रिक्शा दो ट्रकों के बीच बुरी तरह से फंस गया, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि ऑटो सवार सभी लोग सब्जी बेचने के लिए सुमेरपुर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रकों को हटाकर यातायात सुचारु करवाया और जांच शुरू कर दी है।