कानपुर। गुजैनी थाने में बुधवार को 12वीं की छात्रा मृदुल सचान को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। प्रभार संभालने के बाद महिला संबंधित तीन मामलों की सुनवाई की। एक दिन की थानेदार ने महिला के ऑटो में छूटे सामान, पति-पत्नी के विवाद और आपसी झगड़े के तीन मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मृदुल, केडीएमए स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता व्यापारी हैं और मां निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने उन्हें एक दिन का प्रभार सौंपने के बाद थाने का निरीक्षण कराया। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र के तहत कई छात्राएं भी मौजूद रहीं। इस दौरान एसआई सुभाष यादव, शैलेंद्र पांडे, मोहित सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद