फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 21 May 2025 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात खड़ेही लोधन गांव में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मजाक के दौरान घटना हुई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्करा थानाक्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में बुधवार की शाम 5:45 बजे भैंस चरा रहे किसान पर गांव के ही एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। पुत्र ने जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डालने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खड़ेही लोधन गांव निवासी अमित राजपूत ने बताया कि उसके पिता भूपसिंह राजपूत (50) चिल्ली मौजा नहर किनारे खेतों पर भैंस चरा रहे थे।

विज्ञापन


तभी वहां से गांव निवासी लोकेंद्र अपना ट्रैक्टर लेकर निकला। उसने पिता को जानबूझकर ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने बताया कि लोकेंद्र ट्रैक्टर लेकर गांव के एक व्यक्ति का खेत जोतने के लिए जा रहा था तभी उसको भूपसिंह भैंस चराते मिला। दोनों में मजाक होने लगी। इसी मजाक में ट्रैक्टर भूपसिंह के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

बताया कि भूपसिंह खडे़ही लोधन अपनी ससुराल में हिस्सा मिलने के कारण परिवार समेत रहता था। जबकि वह मूल रूप से नौरंगा थाना मझगवां का निवासी है। घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एवं हत्या दोनों ही पहलू से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें