फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कुलदीप पठानिया ने अपनी ही सरकार में अधिकारियों पर लगाए षड्यंत्र रचने के आरोप, जानें क्या बोले

Wed, 21 May 2025 12:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने अपने ही सरकार में अधिकारियों पर षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
कुलदीप पठानिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर से ताल्लुक रखने वाले पूर्व विधायक, केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने अपने ही सरकार में अधिकारियों पर षड़यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। जिले में जिला परिषद वार्ड के परिसीमन को लेकर उन्होंने यह सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद वार्ड के परिसीमन अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से की गई शरारत की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधिकारियों ने किसी षड्यंत्र के तहत जिला परिषद वार्डों का परिसीमन किया है। यह परिसीमन किसी भी सूरत में जनता की भलाई के लिए नहीं है। जिन अधिकारियों की इस परिसीमन में भूमिका है, उनकी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिकायत की जाएगी। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अधिकारियों ने राजनीति से प्रेरित होकर यह किसी के इशारे से किया है। बंद कमरे में बैठकर 48 किलोमीटर लंबे जिप वार्ड बना दिए गए हैं। आखिर परिसीमन का क्या पैमाना है, यह समझ नहीं आ रहा है। एक नहीं, बल्कि जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में जिप वार्ड परिसीमन में बड़ी गड़बड़ की गई है। इस परिसीमन को लेकर नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की राय तक नहीं ली गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। मंडी की सीमा वाले क्षेत्रों के वार्ड को हमीरपुर विस क्षेत्र की पंचायतों को शामिल किया गया है। बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार जिला परिषद वार्ड के प्रस्तावित परिसीमन पर लगातार सवाल उठ रहे है। जिला प्रशासन की ओर से परिसीमन को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की गई है। भाजपा की ओर से भी परिसीमन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसके अलावा कई पंचायतें भी जिला प्रशासन को परिसीमन में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें