फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: एनएच-34 पर कार और बाइक की भिड़ंत, दोनों के उड़ गए परखच्चे, एक की मौत और एक गंभीर, रेफर

Sat, 20 Jun 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा में एनएच-34 पर अर्टिका कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर शुक्रवार को फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनएल टावर के पास अर्टिका कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में घायल दो बाइक सवारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनएच-34 पर अर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

विज्ञापन

http://



गंभीर घायल को रेफर किया

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें