फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जमीन के विवादों की रही भरमार, जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं

Sat, 20 Jun 2026 01:21 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन विवाद के सबसे अधिक मामले सामने आए। एक पीड़िता ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की, जिस पर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। उमस भरी गर्मी में उमड़ी भीड़ की वजह से तहसील सभागार में कदम रखने तक की जगह नहीं है। बता दें कि समाधान दिवस में सर्वाधिक जमीन विवाद के मामले पहुंचे हैं।

विज्ञापन

फुफवार सुई थोक की रहने वाली परवीन पत्नी छोटकउ ने बताया गांव के ही रहने वाले राजू, असीम, मेराज और रामसाज सहित आधा दर्जन लोगों ने उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। जब मैंने इसका विरोध किया, तो सभी ने मिलकर मारपीट की है। साथ ही, रात में घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए हैं।

विज्ञापन

http://



जांच कर कार्रवाई के आदेश

पीड़िता ने दहाड़े मारकर रोते हुए इंसाफ की भीख मांगी। मौके पर मौजूद डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने महाराजपुर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है। तहसील दिवस में सर्वाधिक मामले राजस्व से जुड़े पहुंच रहे हैं। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें