फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के लिए इस बार भी हज यात्रा मुश्किल, कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से कई मुल्कों के लोगों पर बंदिश

Wed, 19 May 2021 08:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर

सार

सऊदी अरब सरकार ने 17 मई से कई मुल्कों के 43 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवाओं की शुुरुआत कर दी है, लेकिन भारत समेत कई देशों के यात्रियों के लिए अभी पाबंदी जारी है।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के चलते भारतीयों के लिए इस बार भी हज यात्रा की अनुमति मुमकिन नहीं होगी। सऊदी अरब सरकार ने 17 मई से कई मुल्कों के 43 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान सेवाओं की शुुरुआत कर दी है, लेकिन भारत समेत कई देशों के यात्रियों के लिए अभी पाबंदी जारी है। लिहाजा अब हज यात्रा भी मुश्किल होगी। अगर अनुमति देनी होती तो अब तक केंद्रीय हज समिति की तरफ से फ्लाइट का शेड्यूल जारी हो जाता और पहली फ्लाइट 15 या 16 जून से शुरू हो जातीं। 
विज्ञापन


इस वजह से अब हज यात्री नामुमकिन 
सऊदी अरब ने जिन मुल्कों के लिए विमान सेवा शुरू की है, वहां के लोगों के लिए वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र लेकर हज यात्रा की अनुमति होगी। पहली कोरोना लहर के बाद यहां भी हालात सामान्य थे, तब अप्रैल की शुरुआत में भारत में केंद्रीय हज समिति ने भी वैक्सीनेटेड हज यात्रियों को हज की अनुमति की गाइडलाइन जारी की थी।

अब कोरोना की दूसरी लहर ने इंतजाम ध्वस्त कर दिए। सऊदी अरब ने भारतीय यात्रियों को अपने मुल्क में आने की अनुमति नहीं दी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अब तक हज यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू हो जाती। हज प्रशिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी जाती और फ्लाइट का शेड्यूल तय कर दिया जाता, जो अभी तक नहीं हुआ। 19 जुलाई को बकरीद है, इस दौरान सऊदी अरब में हज शुरू हो जाता है। हज यात्रा करने वालों की 15 से 16 जून तक रवानिगी शुरू हो जाती है। 

सऊदी अरब ने भारत में कोरेाना संक्रमण बढ़ने की वजह से यहां के यात्रियों को अनुमति नहीं दी है। अब हज यात्रा करा पाना मुमकिन नहीं है। अगर अगले हफ्ते-दस दिनों में अनुमति मिल भी जाती है तो भी हज कमेटी के पास इतना समय नहीं बचा है कि हज यात्रियों को भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी शारिक अल्वी, मास्टर ट्रेनर, राज्य हज समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें