फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामला: भड़काऊ पोस्ट करने पर डीयू के प्रोफेसर पर रिपोर्ट, शिवलिंग की ताजा तस्वीर के साथ किया था अपमानजनक पोस्ट

Fri, 20 May 2022 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ज्ञानवापी मामले में और शिवलिंग की ताजा तस्वीरों के साथ फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतनलाल के खिलाफ रायपुरवा थाने में  एफआईआर दर्ज की है। इस पोस्ट पर हिंदुवादी संगठनों ने जबरदस्त विरोध जताया था। 
विज्ञापन
इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा पोस्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतनलाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि प्रो. रतनलाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भड़काऊ पोस्ट करने के बाद कानपुर में भी हिंदुवादी संगठनों ने जबरदस्त विरोध जताया था। 

विज्ञापन

कानपुर के विधि छात्र ऋतुराज मिश्रा ने दो दिन पूर्व कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को एक तहरीर दी थी। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. रतनलाल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। आरोप है कि डीयू में इतिहास विभाग के प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक पर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट किया था।
इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनएं आहत हुई और इस पोस्ट के बाद से पूरे देश में प्रो. रतनलाल का विरोध शुरू हो गया है। उनके खिलाफ दिल्ली में गैर जमानती धाराओं में एफआईआर होने के बाद अब कानपुर के रायपुरवा थाने में शुक्रवार को विभिन्न समुदाय के बीच शत्रुता, घृणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से झूठा प्रचार-प्रसार करने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले में प्रोफेसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बता दें कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इस अधिकार का दुरुपयोग गलत है। यह देश के सद्भाव को खतरे में डालता है और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें