फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: कानपुर भाजपा विधायक के विवादित बोल- हमने तीन मंदिर मांगे थे, तुमने नहीं दिए, अब सारे वापस लेंगे

Thu, 19 May 2022 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अयोध्या के बाद काशी और मथुरा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। अभिजीत सिंह सांगा के ट्वीट ने अब सियासी हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने महाभारत के कौरवों की राज्यसभा में भगवान श्रीकृष्ण के पांच गांवों को दिए जाने के प्रस्ताव से पूरे विवाद को जोड़कर पेश किया है।
विज्ञापन




विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अयोध्या के बाद काशी और मथुरा विवाद पर बड़ा बयान दिया है। सांगा ने ट्वीट कर कहा- दुर्योधन ने पांच गांव नहीं दिए थे तो उन्हें पूरा राज्य खोना पड़ा था। हमने तीन मंदिर मांगे थे, तुम नहीं माने। अब तैयार रहो, सारे मंदिर वापस लेंगे। अभिजीत सिंह सांगा के ट्वीट ने अब सियासी हलचल बढ़ा दी है। आपको बता दें कि भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा हमेशा से ही अपने विवादित बयानों के लिए खासे चर्चित रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें