फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक के आवास पर गुजरात पुलिस का छापा

Sun, 16 Feb 2020 11:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात में रहकर पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले महोबा के एक युवक के आवास पर गुजरात पुलिस ने छापा मारा। शनिवार देर शाम शुरु हुई छापामार कार्रवाई से मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। युवक के पास से 37 लाख के जेवर व तीन लाख नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन


मुख्यालय निवासी एक युवक गुजरात में रहकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाता रहा। पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर खाते में ऑनलाइन पैसा डलवाने के मामले में युवक फरार चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम गुजरात पुलिस ने शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से युवक के बीजानगर रोड स्थित आवास पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने सघन जांच की। अचानक भारी पुलिस फोर्स पहुंचने और मकान के अंदर घुसने से आसपास रहने वाले लोगों में खलबली मच गई।

पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि ऑनलाइन ठगी के मामले में गुजरात पुलिस ने छापामारी की है। आरोपी पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें