फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Helicopter Crash: पायलट सुधीर की दस माह पहले जज संग हुई थी शादी, आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Mon, 06 Jan 2025 11:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पोरबंदर में हेलीकाॅप्टर हादसे में पायलट सुधीर यादव की जान चली गई। सुधीर की शादी 10 माह पहले हुई थी। पत्नी आवृत्ति पटना में जज हैं। 
विज्ञापन
Gujarat Helicopter Crash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूल रूप से कानपुर देहात के शिवली के हरकिशनपुर निवासी नवाब सिंह यादव सेना से सेवानिवृत होने के बाद हमीरपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। उनका एक बेटा सुधीर यादव भारतीय तटरक्षक बल के एक एडवांस्ड लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) में पायलट था। परिवार में पत्नी राजमणि यादव और एयर फोर्स में नौकरी करने वाला दूसरा बेटा धर्मेंद्र सिंह हैं। सुधीर की तैनाती इन दिनों पोरबंदर में थी। 10 महीने पहले सुधीर की शादी आवृत्ति से हुई थी। आवृत्ति पटना में जज हैं। परिजनों ने बताया कि आवृत्ति पति सुधीर के पास से शनिवार देर शाम पटना लौटी थीं। सुधीर 8 साल से कोस्टगार्ड की नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे आई सूचना
परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे के आस पास वह लोग घरेलू काम कर रहे थे। इसी दौरान सुधीर की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर सुधीर के भाई धर्मेंद्र को बताया गया कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से सुधीर भी है। सुधीर की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र ने बताया इस समय उनकी तैनाती असम में है। सुधीर का पार्थिव शरीर पोरबंदर से सुबह दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

सूचना फैलते ही जुटने लगे लोग
प्लेन क्रैश होने में सुधीर की मौत की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों का श्याम नगर स्थित घर में एकत्र होना शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम चार बजे तक पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा। देर शाम सेना के अधिकारी भी श्याम नगर स्थित सुधीर के घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी।

हरकिशनपुर में दु:ख की लहर
ग्राम प्रधान अशर्फी ने बताया कि खेती देखने के लिए माता पिता आते थे। ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर यादव और उनका परिवार इसी गांव में रहता था। हालांकि अब गांव का घर खंडहर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें