फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पोरबंदर में हेलीकाॅप्टर हादसे में श्यामनगर निवासी पायलट की माैत से सभी गमगीन, 10 माह पहले हुई थी शादी

Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पोरबंदर में हेलीकाॅप्टर हादसे में पायलट सुधीर यादव की जान चली गई। सुधीर की शादी 10 माह पहले हुई थी। पत्नी आवृत्ति पटना में जज हैं।
विज्ञापन
सुधीर यादव की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पोरबंदर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहर के पायलट सुधीर यादव की मौत हो गई। यह सूचना पहुंचते ही श्यामनगर स्थित उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। शनिवार को ही पत्नी गुजरात में पति से मिलकर लाैटीं और रविवार को माैत का समाचार आ गया।
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली के हरकिशनपुर निवासी नवाब सिंह यादव सेना से सेवानिवृत होने के बाद हमीरपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं। उनके पुत्र सुधीर यादव भारतीय तटरक्षक बल के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) में पॉयलट थे। परिवार में पत्नी राजमणि यादव और दूसरा बेटा धर्मेंद्र सिंह एयरफोर्स में है। 10 महीने पहले सुधीर की शादी आवृत्ति यादव से हुई थी। आवृत्ति पटना में ज्यूडिशियल जज हैं। परिजनों ने बताया कि आवृत्ति, पति सुधीर के पास से शनिवार देर शाम पटना लौटी थीं। सुधीर आठ साल से कोस्टगार्ड में पायलट थे।

रविवार दोपहर दो बजे भाई धर्मेंद्र के पास फोन आया और बताया कि सुधीर की हालत गंभीर है। इसके बाद उनकी माैत होने की बात कही। इधर से गुजरात जाने की तैयारी होने लगी, जिस नंबर से फोन आया था, उसी नंबर पर फोन किया तो उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। बताया कि सोमवार को दिल्ली होते हुए शव शाम चार बजे तक श्यामनगर पहुंचेगा। देर शाम सेना के अधिकारी भी घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले मैदान में गिरा हेलीकाॅप्टर और आग लग गई
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भारतीय तटरक्षक के एयर एन्क्लेव में नियमित उड़ान के दौरान हुई। एएलएच ध्रुव श्रेणी का यह हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान खुले मैदान में जा गिरा। जमीन से टकराने के बाद इसमें आग लग गई।

खेत देखने गांव जाते थे माता-पिता
कानपुर देहात के हरकिशनपुर ग्राम प्रधान अशर्फी ने बताया कि खेत देखने के लिए सुधीर के माता-पिता आते थे। ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर यादव और उनका परिवार इसी गांव में रहता था। हालांकि, अब गांव का घर खंडहर हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें