फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर में विवाद: गोली से घायल मेस संचालक की मौत, हत्या की एफआईआर

Wed, 01 Sep 2021 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दोनों आरोपी शिवम व सनी जेल में बंद हैं। तब हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया था। उसी एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
हैलट में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  गोली से घायल जीएसवीएम के मेस संचालक अमन रावत (24) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में जेल में बंद आरोपियों पर अब हत्या की एफआईआर हुई है।
विज्ञापन


पिछले दस दिनों से अमन जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा था। जीएसवीएम परिसर में अमन ब्वॉयज हॉस्टल की मेस चलाता था। 22 अगस्त (रक्षाबंधन की रात) को वह अपने दोस्तों शिवम और सनी के साथ परिसर में ही था। पुलिस के मुताबिक शिवम का हाथ टूटा था जिसको लेकर अमन ने कमेंट किया था।

इसी बात पर दोनों का विवाद शुरू हुआ। सनी ने तमंचा लोड कर शिवम को दिया और उसने अमन को गोली मार दी थी। गोली अमन की गर्दन में फंस गई थी। कुछ दिन पहले ही हैलट में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली थी।
विज्ञापन


अब उसका स्पाइन का ऑपरेशन होना था लेकिन बुधवार दोपहर अमन ने दम तोड़ दिया। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दोनों आरोपी शिवम व सनी जेल में बंद हैं। तब हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया था। उसी एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें