फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीआरपी ने 12 साल के बालक को परिजनों से मिलाया, घर से नाराज होकर पहुंचा था कानपुर सेंट्रल

Fri, 31 Jul 2026 06:14 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे 12 वर्षीय बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की तत्परता से एक मासूम बच्चा सकुशल अपने परिजनों से मिल सका। घर से नाराज होकर निकले 12 वर्षीय बालक को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत शुक्रवार को ढूंढ निकाला। बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने जीआरपी टीम का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर अकेला बैठा मिला मासूम, टीम ने लिया संरक्षण में

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रयागराज एन कोलान्ची और पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह की टीम शुक्रवार को स्टेशन परिसर में गश्त पर थी। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और प्रतीक्षालय में तलाशी लेते समय टीम की नजर प्लेटफॉर्म पर अकेले बैठे 12 वर्षीय बालक पर पड़ी। जीआरपी टीम ने जब बच्चे से आत्मीयता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घर से बिना बताए नाराज होकर ट्रेन पकड़कर कानपुर सेंट्रल आ गया है।

परिजनों को दी गई सूचना, जीआरपी की मुस्तैदी से लौटीं खुशियां

बालक की बात सुनकर जीआरपी टीम उसे तुरंत अपने संरक्षण में लेकर स्टेशन हेल्प डेस्क पर ले आई। इसके बाद परिजनों का संपर्क सूत्र निकालकर उनसे बात की गई और घटना की पूरी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही बच्चे के पिता बदहवास हालत में जीआरपी थाना कानपुर सेंट्रल पहुंचे।

विज्ञापन

जीआरपी अधिकारियों ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, मुकुंद लाल यादव, हेड कांस्टेबल राजकमल वर्मा, शिव सिंह, हरिपाल यादव, सत्येंद्र सिंह, वैश खान और कांस्टेबल दीपक यादव की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें