फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब नजारा: महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, आश्चर्य में पड़े सब

Sun, 18 Feb 2024 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक दूल्हा परीक्षा देने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में शहर के मां चंद्रिका महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अनोखा नजारा उस समय देखने को मिल जब एक दूल्हा परीक्षा देने के लिए पहुंचा। दूल्हा को परीक्षा केंद्र में आता देख ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी आश्चर्य में रह गए। दरअसल जिले के मुढ़ारी गांव निवासी प्रशांत नामदेव की रविवार को शादी थी और बांदा जिले में बारात जाना थी।

विज्ञापन


रविवार को ही दूसरी पाली में उसकी पुलिस भर्ती परीक्षा थी। ऐसे में प्रशांत ने अपने करियर को प्राथमिकता दी। इस दौरान वह प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा। दूल्हे के परिधान में परीक्षार्थी को देख अन्य परीक्षार्थी भी हैरत में रह गए। दूल्हे के परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह केंद्र से बाहर आया। इसके बाद वह शादी की रस्मों के लिए रवाना हुआ। प्रशांत का कहना है कि वह पुलिस सेवा में नौकरी पाकर देश सेवा करना चाहता है। करियर उसके लिए पहले हैं। इसलिए, वह शादी के दिन भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें