फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पत्नी की गर्दन पर हसिया मार किया घायल, फिर फंदा लगा दी जान, बच्चे बोले- शराब के नशे में करते थे झगड़ा

Sun, 18 Feb 2024 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से मारपीट के बाद पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महेश शंखवार की फाइल फोटो व जिला अस्पताल में भर्ती घायल विमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बसरेहर में नशे में पति ने पत्नी की गर्दन व चेहरे पर हसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक आए दिन शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


सरैया ताड़ गांव में महेश शंखवार (40) पुत्र श्रवण शनिवार देर शाम शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी विमला के शराब पीने का विरोध करने पर दोनों की कहासुनी हो गई। महेश की बड़ी पुत्री पल्लवी ने बताया कि पिता ने मां के ऊपर हसिया से गर्दन और चेहरे पर वार करके घायल कर दिया। खून से लथपथ विमला घर के कमरे में पड़ी थी।

बच्चों की चीख पुकार की आवाज सुन आस-पास के लोग घर पर पहुंचे और महिला के मायके वालों को सूचना दी। घटना की जानकारी पर पहुंचे महिला के जीजा मंदीप ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। विमला की तीन पुत्री और एक पुत्र गांव में अपने ताऊ प्रेम शंकर के घर पर सो गए थे। रविवार सुबह घायल महिला के पति महेश का शव उसके घर के बरामदे में बने बीम के कुंडे पर दुपट्टे से लटकता मिला। मृतक के शव के हाथ में उसकी फटी हुई कमीज फंसी थी। उसके फटे कपड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि झगड़े में उसके कपड़े फट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें