कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग के ‘बी’ डिवीजन मुकाबले में यथार्थ की नाबाद पारी की बदौलत ग्रीनपार्क हॉस्टल ने स्काई क्लब को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। लीग में ग्रीनपार्क हॉस्टल की यह लगातार चौथी जीत रही।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मैच में स्काई क्लब की टीम 37.4 ओवर में 161 रन बनाकर सिमट गई। माधव गुप्ता ने 40 रन की पारी खेली, निष्कर्ष वर्मा ने 30 और वीर वेदांत ने 22 रन बनाए। आर्यन शुक्ला और मयंक पाल ने तीन-तीन विकेट झटके। ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने अंकेश्वर के 40, हर्षवर्धन के 23 रन और यथार्थ की नाबाद 47 रन की पारी की बदौलत जीत दर्ज की। ईशू सचान ने तीन, अमृत सचान और माधव गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।