कानपुर। केसीए के तत्वावधान में आयोजित सीसीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में कानपुर वाॅरियर्स ने नाइट स्काॅचर्स को 177 रन से हराया। दूसरे मैच में जीटीबी वाॅरियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को सात विकेट से पराजित किया।
सबू मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर वाॅरियर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। उज्ज्वल गुप्ता ने 69 रन की पारी खेली, आशीष यादव ने 57 रन बनाए। अनुराग पांडे ने दो विकेट हासिल किए। नाइट स्काॅचर्स की टीम 17.3 ओवर में सिर्फ 72 रन पर ढेर हो गई। अनुराग पांडे और अर्पित तिवारी ने 14-14 रन बनाए। सौरभ गुप्ता ने तीन विकेट, गुरुविंदर ने दो और आशीष यादव ने दो विकेट चटकाए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आशीष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में क्रेजी रेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन बनाए। आयुष पाठक ने 41 रन, सर्वेश ने नाबाद 28 रन बनाए। अब्दुल रहमान ने तीन विकेट और वैभव ने दो विकेट हासिल किए। जीटीबी वाॅरियर्स की टीम ने 12.4 ओवर में ही तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिनय ने नाबाद 52 रन और अब्दुल रहमान ने 44 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।