फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवा शक्ति' को लेकर राज्यपाल राम नाईक ने कही ये बातें, इन शब्दों को देख हुए नाराज

Sat, 19 Jan 2019 08:42 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने छात्राओं को पदकों से सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में महिला महाविद्यालय किदवई नगर के दीक्षांत समारोह में बीए, एमए, बीएड और एमएड की कुल 1186 छात्राओं को विभिन्न संकाय की उपाधियां दी गईं। प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति राम नाईक ने 48 छात्राओं को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया। 
विज्ञापन



राज्यपाल ने कहा कि भारत में युवाओं की आबादी सबसे ज्यादा है। 2025 तक हम दुनिया में सबसे अधिक युवा वाले देश हो जाएंगे। इसलिए युवाओं को सही दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। राज्यपाल ने आत्मसम्मान और आत्मदृष्टि के लिहाज से शिक्षा को बेहद जरूरी बताया। कहा कि आतंकवादी भी युवा हैं और उनके पास भी तकनीक, शिक्षा और हुनर है लेकिन वह अपनी शक्ति का प्रयोग गलत कामों में करते हैं। इसलिए हमारे देश के युवाओं को अपनी शक्ति का प्रयोग सही कार्य में करना होगा ताकि देश विश्व गुरु बन सके।
विज्ञापन

शिलापट पर अंग्रेजी के शब्दों को देख नाराज हो गए

राज्यपाल ने ऑडिटोरियम का शुभांरभ किया। इस दौरान वह महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्राचार्या को बधाई दे रहे थे। इसी बीच उन्होंने ऑडिटोरियम के सामने शिलापट पढ़कर उसकी खासियत बताने की कोशिश शुरू की।

शिलापट पर अंग्रेजी के शब्दों को देख नाराज हो गए। तुरंत मंच पर बैठीं प्राचार्या और प्रबंधतंत्र की सचिव से पूछा कि इस पर अंग्रेजी में क्यों लिखवाया? जब उत्तर प्रदेश की भाषा हिंदी है तो हिंदी में ही लिखना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर कहा कि कुछ लोग इसका व्यवसायीकरण कर रहे हैं, इसे बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें