फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से सवा पांच लाख का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के नाही ज्यूनिया गांव में बुधवार रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर नकदी व जेवरात मिलाकर करीब सवा पांच लाख रुपये का समान चुला ले गए। घर के लोग सोते रहे। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। अटैची व बक्सा खेतों में टूटे पड़े मिले। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

नाही ज्यूनियां में शुभम सिंह का मकान गांव के बाहर की तरफ बना है। वह घर के बाहर लेटे थे जबकि बहन दीक्षा व मां कमरे में सो रहीं थीं। बुधवार रात चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर जेवर व आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। शुभम के मुताबिक चोर नकदी के अलावा करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात ले गए।
चोरों ने शुभम के पड़ोसी धीरज सिंह के यहां भी चोरी की। छत में चढ़कर घर के अंदर पहुंचे चोर एक अटैची व बक्सा खेतों में उठा ले गए। धीरज व उनके पिता घर के बाहर सो रहे थे जबकि मां कमरे में सो रही थीं। चोर यहां से करीब ढाई लाख के जेवर व 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह दोनों घरों के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

खेतों में अटैची व बक्सा टूटा पड़ा मिला। एक ही रात दो घरों में चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पामा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पांडेय ने पहुंच कर छानबीन की। इंस्पेक्टर गंगा सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें