फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंद नदी में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। चालहा गांव से निकली रिंद नदी में बुधवार की देर शाम अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

चालहा गांव के पास से निकली रिंद नदी में बुधवार देर शाम करीब 35 वर्षीय एक युवक का शव उतराता मिला। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलाया और ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी प्रभाकर यादव ने बताया कि युवक केवल सिलेटी रंग का अंडरवियर पहने था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। आसपास के थानों में सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें