फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: पनकी धाम स्टेशन में रुकेंगी 15 जोड़ी ट्रेनें, जूही यार्ड में बनेगा नया स्टेशन

Tue, 12 Sep 2023 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू हुआ है। यहां पर ट्रेनों का ठहराव होगा और आसपास के शहरों की मेमू ट्रेनें चलेंगी, जबकि जूही के नए प्रस्तावित स्टेशन से ट्रेनों के चलने से सेंट्रल का लोड कम होगा। 
विज्ञापन
पनकी धाम स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना के तहत पनकी धाम रेलवे स्टेशन को विकसित करने का काम शुरू हो गया है। इसके विकसित हो जाने पर लोगों की सेंट्रल या गोविंदपुरी स्टेशन पर निर्भरता घट जाएगी। यहां पर 15 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होगा और यहीं से आसपास के जिलों के लिए मेमू ट्रेनें चलेंगी और टर्मिनेट होंगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही जूही यार्ड में अब स्टेशन बनाया जाएगा। यहां कुल चार प्लेटफार्म बनाए जाने की योजना है। जूही यार्ड में सेंट्रल स्टेशन से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को शिफ्ट किया जाएगा। पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर यात्री लोड बढ़ रहा है। यहां पर श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत सात जोड़ी ट्रेनों का ठहराव है।
पनकी क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है और वहां के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए सेंट्रल स्टेशन या गोविंदपुरी आना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखकर अमृत भारत योजना के तहत यहां पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिसके बाद ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाया जाएगा। पहले चरण में 30 करोड़ रुपये में काम होने हैं।

विज्ञापन

ये काम होंगे पनकी स्टेशन में

  • स्टेशन परिसर में आने जाने के लिए मुख्य रास्ता एक पैदल यात्री पुल है। यह संकरा है और आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। लिहाजा एक अन्य पैदल यात्री पुल और एस्केलेटर बनाया जाएगा।
  • स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के बढ़ाने के लिए खान-पान के स्टॉल बढ़ेंगे। यहां पर वाटरिंग सिस्टम स्थापित होगा, जिससे ट्रेनों के कोच में पानी भरा जा सके। बैठने के लिए एसी प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा।

जूही स्टेशन की जरूरत क्यों
सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों के बढ़ते लोड को घटाने के लिए कुछ ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन को शिफ्ट की गई हैं। कुछ ट्रेने पनकी धाम में शिफ्ट की जानी हैं। लेकिन, लंबी दूरी की ट्रेनों को पनकी धाम स्टेशन पर शिफ्ट करना व्यवहारिक नहीं माना जा रहा है, क्योंकि शहर से इसकी दूरी काफी ज्यादा है।

30 से 35 फीसदी लोड कम होगा
इसी बात को ध्यान में रखकर जूही यार्ड में तीसरा नया रेलवे स्टेशन बनाया जाना है। रेलवे बोर्ड इस परियोजना के लिए बजट का प्रावधान करेगा। अनुमान है कि इस स्टेशन के बनने से सेंट्रल का 30 से 35 फीसदी लोड कम हो जाएगा। इसकी कनेक्टिविटी गोविंदपुरी, सेंट्रल और चंदारी से होगी। यहां से उत्तर और दक्षिण शहर में यात्री आसानी से आ जा सकेंगे।

दो अप लाइन और दो डाउन लाइन के प्लेटफार्म होंगे
जूही यार्ड रेलवे स्टेशन के लिए दो सर्वे हो चुके हैं। यहां पर 34 रेल पटरियां हैं। पहली सर्वे रिपोर्ट में 16 पटरियों के बीच में आठ-आठ पटरियों के दो प्लेटफार्म बनाया जाना तय हुआ था। वहीं दूसरी रिपोर्ट में चार प्लेटफार्म बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया। इसमें से दो अप लाइन और दो डाउन लाइन के प्लेटफार्म होंगे। तीसरा सर्वे इसी महीने होगा। इस सर्वे में कितनी ट्रेनें इस नए रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट होंगी, यह तय किया होगा।
विज्ञापन

पनकी धाम रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू हुआ है। यहां पर ट्रेनों का ठहराव होगा और आसपास के शहरों की मेमू ट्रेनें चलेंगी, जबकि जूही के नए प्रस्तावित स्टेशन से ट्रेनों के चलने से सेंट्रल का लोड कम होगा।  -हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें