फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के वध के लिए भगवान को लेना पड़ा अवतार : आचार्य कृष्ण गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावण का वध देवताओं और गंधर्वों के लिए संभव नहीं था इसलिए भगवान नारायण को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में अवतार लेना पड़ा। भगवान कभी जन्म नहीं लेते हैं। वह सृष्टि में अपनी लीलाओं के माध्यम से अवतरित होते हैं। यह बातें रविवार को चार खंभा कुआं के निकट कालपी रोड स्थित श्री कृपा धाम मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन आचार्य कृष्ण गोपाल सुवेदी महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी को वरदान स्वरूप प्राप्त फल से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का अवतरण हुआ जिन्होंने लोक कल्याण के लिए अपनी दिव्य भूमिकाएं निभाईं। महाराज ने कहा कि श्रीराम जोड़ने वाले हैं जबकि रावण ने सदा विभाजन किया। श्रीराम ने जनक और दशरथ के कुल को जोड़ा। समुद्र पर सेतु बनाकर एक से दूसरे देश से जोड़ा जबकि रावण ने समाज, वेद, शास्त्र और यज्ञशालाओं को तोड़ा। आचार्य ने कहा कि पुलस्त्य कुल में जन्म लेकर रावण ने 10 हजार वर्षों तक घोर तप किया। परिणामस्वरूप उन्हें चार वेद और छह शास्त्रों का गहन ज्ञान प्राप्त हुआ। इसी कारण वह दशानन कहलाए। कथा के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा के दौरान मुख्य यजमान सुनील कपूर, सपना कपूर, दिशा कपूर, श्रुति कपूर, आचार्य प्रमोद तिवारी, व्यवस्थापक राजीव चतुर्वेदी, पंकज झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें