फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोमबत्तियां जलाकर कब्रों को किया रोशन, पूर्वजों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ईसाई समाज के लोगों ने ऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में अपने पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर फूल चढ़ाए और प्रार्थनाएं की। चुन्नीगंज, ट्रांसपोर्टनगर और लालकुर्ती स्थित कब्रिस्तान में शाम छह बजे के बाद लोग पहुंचने लगे थे। कब्रों पर फूल माला चढ़ाई और अगरबत्ती जलाकर केवड़े से खुशबू फैलाई।
विज्ञापन

क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड की ओर से चुन्नीगंज कब्रिस्तान में फादर थॉमस कुमार, फादर केके एंथोनी, फादर अनिल माइकल, फादर राजेश साइमन ने प्रार्थना की। सचिव डायमंड युसूफ और कोषाध्यक्ष मनोज मैकार्टिस ने बताया कि विश्व भर में ईसाई धर्म के लोग आज के दिन अपने परिजनों और मित्रों की आत्माओं को याद कर दुआ करते हैं। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग में बैठीं पूर्वजों की आत्माएं उनके लिए दुआएं करती हैं। यहां पर पादरी हनी क्लाडियस, पादरी अमरजीत सिंह, पादरी संदीप सोलोमन, मोनिका विलियम, पादरी राजकुमार गौतम, पादरी संदीप विलियम, पादरी जॉन पैट्रिक, राहुल जेम्स आदि मौजूद रहे। वहीं ट्रांसपोर्टनगर स्थित कब्रिस्तान में सचिव पादरी नवीन सैमुअल ने प्रार्थना कराई।




चर्चों में भी हुई प्रार्थनाएं
ऑल सोल्स डे पर शहर भर के चर्चों में भी प्रार्थनाएं हुईं। पांडुनगर स्थित चर्च ऑफ क्राइस्ट में पास्टर जॉर्ज ने प्रार्थना कराई। पादरी सैमुअल सिंह ने बताया कि बाइबिल के अनुसार यीशु मसीह ने मौत को हरा दिया था। माना जाता है कि हमारे बुजुर्ग लंबी नींद में सो रहे हैं। जब कयामत आएगी और कब्रें खुलेगी तो हमारे पूर्वज एक-दूसरे से मिलेंगे। यहां पर इमैनुअल सिंह, अंकिता डैनियल सिंह, रितु सिंह, रीना सिंह, मीना सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें