कल्याणपुर रेलवे स्टेशन से एक माह के भीतर मेमू चलने लगेगी। अनवरगंज से कल्याणपुर तक रेल विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। चीफ सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) के निरीक्षण को हरी झंडी दे गई है।
उनकी रिपोर्ट आते ही मेमू शुरू हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने ये जानकारी दी। वे गुरुवार को फर्रुखाबाद से अनवगरगंज तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए अनवरगंज स्टेशन पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बरेली-लालकुआं में ब्रॉडगेज का काम पूरा हो गया है। सात मार्च को लखनऊ और काठगोदाम एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी। मथुरा, कासगंज, अनवरगंज के डबलिंग का सर्वे होना है।
बिठूर-मंधना रेल लाइन का काम सर्वे होते ही शुरू होगा। मंधना-पनकी रेल लाइन के बारे में बताया कि अभी तक यह काम उत्तर मध्य रेलवे के पास था अब पूर्वोत्तर के पास है साल भीतर इसका भी सर्वे कराया जाएगा।
इस मौके पर डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल, रेल संरक्षा अधिकारी पीके बाजपेयी, स्टेशन अधीक्षक सुधाकरदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।