पिटाई और धमकी से आहत युवती ने दी जान
जहां उसने मनोरमा से अभद्रता करते हुए पिटाई की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे आहत होकर मनोरमा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सचेंडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
शादी तय होने से बौखला गया था
परिजनों ने बताया कि मनोरमा की शादी औरैया में तय की गई थी। लड़के के परिवार वाले 31 मार्च को गोद भराई की रस्म भी कर गए थे। 18 जून को शादी की तारीख तय की गई थी। शमशाद को इसकी जानकारी मिलने पर वह बौखला गया था।