फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बजरंगबली की मूर्ति से निकले आंसू! चमत्कार मान भक्तों की उमड़ी भीड़, दरोगा भी रह गए हैरान

Wed, 05 Apr 2023 09:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोयला नगर चौकी के मंदिर में बनें हनुमान जी की मूर्ति की आंखों से आंसू निकलने की चर्चा हो रही है। दरअसल, चकेरी थाना के दरोगा मंदिर में दर्शन करने गए थे, तो आंसू देख चौंक उठे। मामले की जानकारी पर एसीपी चकेरी भी जांच करने मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हनुमान जी की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में में हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले हनुमान जी के रोने की बात आग की तरह फैली। इस पर लोगों की देखने की भीड़ उमड़ पड़ी। मामला चकेरी के कोयला नगर चौकी के अंदर बने हनुमान मंदिर का है, जहां पर बुधवार सुबह एक दरोगा मंदिर में दर्शन करने गए।

विज्ञापन




इस दौरान उन्हें हनुमान जी की आंख से आंसू निकलते दिखे। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वहीं, सूचना पाकर एसीपी चकेरी भी मौके पर जांच करने पहुंचे। चकेरी थाने के दरोगा गिरिजेश गिरी के अनुसार कोयला नगर चौकी के अंदर बने हनुमान मंदिर में बुधवार सुबह वे दर्शन करने पहुंचे थे।
यहां हनुमान जी की आंख से आंसू निकलते देखे। इसे देख वह भी हतप्रभ हो गए। ये सूचना इलाके में फैली, तो लोगों की भीड़ देखने के लिए मंदिर में जमा होने लगी। साथ ही लोगों ने वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पाकर एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव भी मंदिर में पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी बोले- उन्हें ऐसा नहीं देखने को मिला
इसके बाद जांच पड़ताल की गई। एसीपी चकेरी का कहना है कि वह भी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने दरोगा गिरिजेश गिरी से भी बात की है, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें