युवती ने ब्लेड मारकर खुद को लहुलुहान किया
घर पता लगा कर बीती रात वह उसके दरवाजे पर पहुंची, उसने बार- बार दरवाजा खुलवाने को कहा। इसके बावजूद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो युवती ने ब्लेड मारकर खुद को लहुलुहान कर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती को अस्पताल पहुंचा कर युवक को हिरासत में ले लिया गया।
अब युवक-युवती शादी के लिए राजी
कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि कोलकाता से आई युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर खुद को ब्लेड से लहूलुहान कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक-युवती शादी के लिए राजी हो गए हैं। युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली है।