फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: राज्यमंत्री का फर्जी लेटर पैड बनाया, स्थानांतरण के नाम पर वसूली, दो आरोपियों पर एफआईआर

Sun, 02 Jul 2023 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में राज्यमंत्री का फर्जी लेटर पैड बनवाकर स्थानांतरण कराने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में राज्यमंत्री के नाम के फर्जी लेटर पैड और आईडी से स्थानांतरण कराने के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल के नाम पर वसूली कर ली। आरोपियों ने राज्यमंत्री की फर्जी आईडी, लेटर पैड बनाकर स्थानांतरण के नाम पर वसूली की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन


हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के नाम को भुनाने के लिए दो लोगों ने फर्जी आईडी और लेटर पैड बना लिया। व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद थाना बेहटागोकुल क्षेत्र के सकाहा निवासी अनुराग द्विवेदी ने मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्यमंत्री की फर्जी आईडी और लेटर पैड पर स्थानांतरण के नाम पर वसूली करने के आरोप में थाना व कस्बा हरपालपुर निवासी बलवीर सिंह और भूरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कहा है कि दोनों आरोपी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की फर्जी आईडी व लेटर पैड बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। स्थानांतरण के नाम पर अवैध वसूली भी की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें