फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर लेकर ब्वॉयफ्रेंड की शादी में पहुंची गर्लफ्रेंड, फिर किया ऐसा धमाल उड़ गए सबके होश

Fri, 12 May 2017 02:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कहते हैं न प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है। प्यार मे यहां तो ऐसा कुछ किया गया जिसके चर्चे दूर-दूर तक फैल गए। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के शिवली इलाके में हो रही एक शादी में फिल्म सीन देखने को मिला।
विज्ञापन


दूल्हे की शादी में उसकी पुरानी प्रेमिका रिवॉल्वर लेकर पहुंच गई। प्रेमिका ने रिवॉल्वर लहराते हुए दावा किया कि लड़के की शादी पहले ही उसके साथ मंदिर में हो चुकी है।  प्रेमिका के इस दावे के बाद शादी टूट गई। शादी में मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि दूल्हा दूल्हन के बीच में जयमाला की रस्म जैसे ही शुरू होती है, वैसे ही उसकी एक पूर्व प्रेमिका रिवॉल्वर लेकर आ पहुंची और दावा करने लगी कि इसकी शादी उसके साथ हो चुकी है। 
विज्ञापन
प्रेमिका के इस दावे के बाद पूरे समारोह में हड़कंप मच गया। प्रेमिका के इस आरोप को जब दूल्हे ने इनकार कर किया तो प्रेमिका ने अपनी सिर पर रिवॉल्वर लगाकर मरने की धमकी देने लगी। 
विज्ञापन
प्रेमिका ने कहा कि उसके और दूल्हे के बीच शारीरिक संबंध रह चुके हैं और वो पेट से भी है। उसके इन आरोपों को सुनकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें