प्यार में परवान चढ़ी प्रेमिका इस कदर रूठी कि उसने तमन्चा लेकर ‘तांडव’ मचाया। छोटी से बात से नाराज एक प्रेमिका का गुस्सा सातवें आसमान पर जैसे ही पहुंचा बीच बाजार हंगामा हो गया और मोहब्बत का तमाशा बन गया। कानपुर की इस लड़की के कारनामे सुनकर सभी के होश उड़ गए। हर तरफ यही चर्चा रही कि ‘कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड’ तो ‘रिवॉल्वर रानी’ से भी ज्यादा खतरनाक निकली।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
कानपुर देहात में नीतू नाम की प्रेमिका अपने प्रेमी अभिषेक को मनाने के लिए कट्टे वाली प्रेमिका बन गई। बीच बाजार कट्टा लिए चिल्ला रही नीतू और अभिषेक का झगड़ा देख राहगीरों का जमावड़ा लग गया और लोगों ने भी इस नजारे का जमकर मजा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
सबसे बड़ी बात यह रही कि इस पूरे मामले में घण्टों बवाल के बाद न तो थाने से महिला पुलिस पहुंची न ही जिले का कोई उच्चाधिकारी। वहीं पर प्रेमिका को गिरफतार करने के लिए सुनील कुमार नाम के सब इस्पेक्टर आगे आये और प्रेमिका को तमन्चे सहित गिरफतार कर लिया।
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में कट्टे वाली गर्लफ्रेन्ड
नीतू को थाने ले जाने के लिए साधन न मिलने के कारण एसआई सुनील ने अपनी ही मोटर बाइक का सहारा लिया। तब कहीं जाकर चौराहे पर लगा मजमा खत्म हुआ।
दरअसल कानपुर देहात रसूलाबाद थाना क्षेत्र के उसरी बिलहा गांव की रहने वाली नीतू का गांव के ही अभिषेक नाम के युवक के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन गुरुवार को किसी मालूमी सी बात को लेकर दोनो के बीच तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि प्रेमिका नीतू ने प्रेमी अभिषेक को धमकाने के लिए रसूलाबाद कस्बे में तमन्चा लेकर जमकर बवाल काटा था।