पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा। बदमाश की पहचान रावतपुर के मसवानपुर निवासी मंगल पुत्र अनंतराम के रूप में हुई। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस व वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि मंगल छात्रा के पास से लूटे गए पर्स को जलाने के लिए पुलिया के पास पहुंचा था।
मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में आया था नजर
पुलिस को मेट्रो स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में मंगल छात्रा को अपने साथ ले जाते नजर आया था। मंगल ने वहां से छात्रा को एक ऑटो में बैठाया और कुछ दूर पर उतर गया। शॉर्टकट का बहाना बनाकर उसे रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था।
दुष्कर्म करने में काट चुका है 10 साल की सजा
पुलिस के अनुसार मंगल मजदूरी या बर्फ का गोला बेचने का काम करता है। 2008 में उसने एक महिला से दुष्कर्म किया था। 2012 में कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। वह 2017 में जेल से छूटकर बाहर आया था।
वारदात के बाद छात्रा ने पुलिस को दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। परिजनों के आने के बाद छात्रा ने उसके साथ दुष्कर्म की बात भी बताई। इसके बाद दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है। -विजय ढुल, डीसीपी वेस्ट