फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladeshi Citizen Case: डॉ. रिजवान को संरक्षण देने का मामला, फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर मन्नू रहमान गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 07:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को संरक्षण देने के मामले में फरार चल रहे सपा के निवर्तमान पार्षद मन्नू रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि मन्नू दो माह से फरार था और आत्मसमर्पण की फिराक में घूम रहा था। उसने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के आवास पर आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
मन्नू रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को देश की नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में वांछित पूर्व पार्षद मन्नू रहमान को पुलिस ने कैंट से गिरफ्तार कर लिया। वह एक इंस्पेक्टर और एक कथित पत्रकार से सांठगांठ कर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के आवास पर आत्मसमर्पण करने की फिराक में था।

विज्ञापन

मूलगंज पुलिस ने 11 दिसंबर को बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान मोहम्मद को परिवार समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और मन्नू रहमान को आरोपी बनाया था। आरोप था कि इरफान सोलंकी ने बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय बताते हुए लैटर पैड जारी कर आधार कार्ड बनवाने में मदद की थी।
वहीं मन्नू ने उसे भारतीय बताते हुए निवास प्रमाणपत्र जारी किया था। पुलिस ने मन्नू रहमान को छोड़कर सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मन्नू मंगलवार को आत्मसमर्पण करने की तैयारी में था। हालांकि पुलिस ने जेसीपी आवास पहुंचने से पहले ही उसे दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नू रहमान को पुलिस टीम ने कैंट एरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेजने के साथ ही विवेचक से जल्द मामले में कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें