फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई से एक दिन पहले छात्रा की बेरहमी से हत्या, हाईवे किनारे खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 12 Dec 2019 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र निवासी लापता छात्रा (22) की सगाई से पहले हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव गुरुवार दोपहर महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे मिला। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


घटना स्थल से फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य जुटाए। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। उसका मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग गायब है। पुलिस की शुरुआती जांच में शक के दायरे में छात्रा के करीबी हैं। नजीराबाद निवासी छात्रा एक कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

यूपी पुलिस
वह अपने माता पिता व एक भाई के साथ यहां रहती थी। परिजनों के मुताबिक 13 दिसंबर को छात्रा की सगाई थी। वह खरीदारी करने 9 दिसंबर की रात श्रमशक्ति एक्सप्रेस से अकेले दिल्ली अपने बड़े भाई के पास जाने के लिए निकली थी। दूसरे दिन जब वहां नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

नजीराबाद से लेकर जीआरपी थाने तक परिजन चक्कर लगाते रहे। बुधवार रात नजीराबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। उधर, गुरुवार दोपहर ढाई बजे महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक रोडवेज बस से यात्री उतरा तो उसने छात्रा का शव देखा।

 
विज्ञापन

यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महाराजपुर पुलिस ने इस संबंध में नजीराबाद पुलिस को जानकारी दी। नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि छात्रा के परिजनों को शव की फोटो दिखाई गई तो उन्होंने शिनाख्त की। परिजनों ने डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

सिर पर चोटें, कपड़े अस्त-व्यस्त
एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि छात्रा के सिर पर गहरे जख्म हैं। आशंका है भारी हथियार से सिर पर वार किए गए हैं। वहीं कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसलिए दुष्कर्म की भी आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण समेत अन्य सवालों के जवाब मिल सकेंगे। 

पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सर्विलांस टीम को लगाया गया है। सीडीआर खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
अनंत देव, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें