फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर में लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
पैलावर गांव में सौम्या की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। पैलावर गांव में शनिवार देर रात एक युवती का शव पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर बड़ी बहन ने सूचना पुलिस को दी। वहीं, परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूलरूप से भोगनीपुर बील्हापुर गांव निवासी कुंवर लाल परिजनों के साथ राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव में रहते हैं। वर्तमान में कुंवर लाल राजस्थान के भिवाड़ी में लोहे के कारखाने में मजदूरी करते हैं।
वहीं, पत्नी कंचन देवी बेटी पप्पी, सौम्या (18), सुमन, अनीता, कल्लो, नीलू, गोल्डी व बेटे देवेंद्र के साथ गांव रह रही थीं। 22 दिसंबर को कारखाने में काम करते समय कुंवरलाल का हाथ कट गया था।
विज्ञापन

इस पर कंचन पति के पास राजस्थान चली गईं। बेटा और सभी बेटियां पैलावर वाले घर में ही रह रहे थे। कुंवर लाल की सबसे बड़ी बेटी पप्पी ने बताया कि पड़ोसी बाबूराम कठेरिया के घर छोटी बहन सौम्या का आना जाना था।
सौम्या और छोटी बहन गोल्डी में शनिवार शाम कहासुनी हो गई। उसके बाद सौम्या बाबूराम के घर चली गई। दो घंटे बाद वह सौम्या को बुलाने बाबूराम के घर गई तो उसका शव दुपट्टा के फंदे के सहारे लटका मिला।
पप्पी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना की जानकारी पर कंचन व कुंवरलाल गांव पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें