फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से हैवानियत के बाद पिलर पर सिर पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बदले की आग में पड़ोसियों ने रविवार रात छत पर लेटी दलित बच्ची (11) को अगवा कर लिया। दुष्कर्म कर सीमेंट के पिलर पर कई बार सिर पटककर बच्ची की हत्या कर शव रेल लाइन किनारे फेंक दिया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से हैवानियत के सुबूत मिले हैं। मृतका की मां की तहरीर पर पड़ोसी महिला, उसके देवर, जेठ व दो भाइयों पर अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी बच्ची रविवार रात छत पर सोने चली गई। कुछ देर बाद मां पहुंची तो वह छत पर नहीं मिली। मां ने पुलिस को सूचना दी तो गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। सोमवार सुबह पांच बजे बच्ची का लहूलुहान शव घर से एक किमी दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही सीमेंट के पिलर में खून लगा देखकर हत्या की आशंका जता परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
एसपी दिनेश त्रिपाठी व एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी महिला रीना से पति की लगभग ढाई साल से नजदीकियां थीं। तीन माह पहले महिला जेल भिजवाने की धमकी देकर उसके पति को लेकर दिल्ली चली गई थी। दो माह साथ रहने के बाद चार मई को महिला भाइयों के साथ गांव आ गई। उसके पति पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

महिला के देवर व भाइयों ने उसकी बच्ची के साथ जघन्य घटना को अंजाम देने की धमकी दी थी। मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी महिला रीना, उसके जेठ संतोष, देवर बच्चन, भाई राजू, व राजेश के खिलाफ अपहरण, बलवा, हत्या व एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर रीना को हिरासत में लिया है। बच्ची के मामा का आरोप है कि उसकी भांजी के साथ दुष्कर्म हुआ है पर पुलिस ने ये धारा नहीं लगाई। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें