फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांदा में दादी के साथ खेत गई बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान

Mon, 08 Feb 2021 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा के बबेरू में चने की भाजी तोड़ने दादा के खेत गई कक्षा पांच में पढ़ने वाली दिहाड़ी मजदूर की 10 साल की बेटी की रविवार की शाम हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बच्ची के चेहरे और शरीर के निचले हिस्सों में चोटों के निशान और अस्त-व्यस्त कपड़ों से आशंका जताई जा रही कि हत्या से पहले दुष्कर्म भी किया गया।
विज्ञापन


दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर स्लाइड जांच के लिए भेजी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शाम चार बजे बच्ची घर से दादा के खेत भाजी तोड़ने की बात कहकर निकली। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की।
विज्ञापन

रात सात बजे खेत के पास बालिका का शव पड़ा मिला। नीचे के कपड़े फटे और अस्त-व्यस्त थे। आंख समेत चेहरे पर चोट के निशान थे। परिजन बच्ची का शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात एसपी डा. सिद्धार्थ शंकर मीणा भी मौके पर पहुंचे। रात में बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

सोमवार को सुबह डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीमों ने भी मौका मुआयना कर आसपास खेतों में खोजबीन की। पिता का कहना है कि बच्ची रोजाना खेत जाती थी। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। पिता ने बच्ची संग दुष्कर्म की आशंका जताई है। बताया कि कुछ दूरी पर बच्ची का दुपट्टा और एक जूती मिली है।

एसडीएम सुरजीत सिंह और सीओ आनंद कुमार पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी भाष्कर मिश्र ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें