फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के चंगुल में ऐसी फंसी ‘बहादुर बिटिया’, किसी को दांतों से काटा तो किसी को बैग से मारा

Sat, 19 Aug 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
प्राइवेट बस से उतार कर अपहरण की कोशिश कर रहे चार शोहदों से बहादुर बिटिया ऐसी भिड़ी कि बीच चौराहा मजमा लग गया। बहादुर बिटिया अपनी इज्जत बचाने के लिए 20 मिनट तक उनसे भिड़ी रही लेकिन कोई उसकी मदद करने को आगे नहीं आया। आखिर लड़की की शेरनी जैसी दहाड़ और बहादुर के आगे शोहदे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और भाग निकले। मामला यूपी के कन्नौज जिले का है। कन्नौज यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का संसदी क्षेत्र भी है ऐसे में लड़की के अपहरण की इस घटना से सनसनी फैली हुई है। 
विज्ञापन

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दरियाव निवासी सोनी पुत्री रामचंद्र नगर के सीजेएस डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे वह कालेज से एक निजी बस से घर लौट रही थी। नादेमऊ रोड पर ग्राम बहादुरपुर मझिगवां के पास मैजिकसवार चार युवकों ने मैजिक को बस के आगे करके रोका और सोनी को खींचकर जबरन नीचे उतार लिया। ये लोग उसे मैजिक में खींचने लगे तो बहादुर युवती इनसे भिड़ गई। युवकों द्वारा उसे अगवा करने की कोशिश को उसने नाकाम कर दिया। उसने किसी को दांतों से काटा तो किसी को बैग से पीटा आखिर उसने खुद को किडनैप होने से बचा लिया। 
 
Trending Videos

बीस मिनट तक हुई गुत्थमगुत्था 

डेमो पिक
लगभग बीस मिनट तक गुत्थमगुत्था के बाद किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले शोहदे भाग निकले। पुलिस छात्रा को थाने ले गई। छात्रा के मुताबिक, नगला समाधान निवासी गोलू पुत्र विश्वनाथ मैजिक चलाता है। अकसर वह रास्ते में परेशान करता था। जब उसने विरोध किया तो गोलू ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने बताया कि गोलू अपने साथियों के साथ उसे मैजिक में डालकर अगवा करना चाहता था। छात्रा की मां राजश्री और चाचा संतोष भी थाने पहुंच गए। मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में नगला समाधान सहित कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। 
 

दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया

डेमो पिक
देर शाम पुलिस ने मैजिक सहित दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों से काफी देर तक बंद कमरे में पूछताछ की गई। वहीं छात्रा सोनी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मृतक की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।  
 
विज्ञापन

तमाशबीन बने रहे लोग

डेमो पिक
बस के यात्री और आसपास के लोग पूरी घटना के तमाशबीन बने रहे। युवती को बचाने या शोहदों की पिटाई करने के लिए कोई आगे नहीं आया। लगभग बीस मिनट तक युवती ने अकेले चार-चार युवकों से लोहा लिया और अंतत: जीती भी। छात्रा के चाचा संतोष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब वह थाने आ रहे थे, तो नगला समाधान निवासी गोलू ने अपने साथियों के साथ उसे ग्राम टड़ा रायपुर में प्राइवेट बस से उतार लिया। उसने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। संतोष के मुताबिक गोलू इलाके में मैजिक चलाता था और उनके गांव में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेने जाता था। इस वजह से वह छात्रा और उसके पूरे परिवार को बखूबी जानता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें