फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Crime: सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिली युवती, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 26 Apr 2023 08:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: छतरपुर में युवती से दुष्कर्म का सिपाही पर मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में युवती बयान देने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती को अगवाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गैंगरेप किया और मरणासन्न हालत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच कर निर्देश देतीं एसपी अपर्णा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में बयान दर्ज कराने आई जनपद हरदोई की एक युवती नग्न अवस्था में सड़क किनारे अचेत मिली। युवती को अगवाकर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में सीएचसी नौगांव पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां से उसे छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर एसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ हर्षिता गंगवार व थाना पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जानकारी के अनुसार, जनपद हरदोई निवासी युवती छतरपुर में रहकर प्राईवेट जॉब करती थी। एक माह पहले युवती नेछतरपुर में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसी मामले को लेकर बयान दर्ज कराने के लिए युवती छतरपुर आई थी। यहां से अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर लिया और अचेत अवस्था में महोबा जिले के थाना अजनर के गांव चमरूआ के पास सड़क किनारे फेंक गए। लोगों ने युवती को बेहोशी की हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की आशंका
लोगों ने युवती के शरीर पर कपड़ा डाला। इसके बाद में पहुंची पुलिस ने युवती को नजदीक के सीएचसी नौगांव पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने छतरपुर रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती को अगवाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद गैंगरेप किया और मरणासन्न हालत में फेंककर फरार हो गए।

उच्चाधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण
उधर, पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता का कहना है कि मध्यप्रदेश बॉर्डर के थाना अजनर के धवर्रा चौकी के पास एक युवती के अचेत अवस्था में पड़े होने और कपड़े अस्त व्यस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवती को समीप के सीएचसी में पहुंचाया। उच्चाधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

युवती के बयान दर्ज कर होगी कार्रवाई
युवती के होश आने पर उसने बताया कि छतरपुर में उसने एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके संबंध में उसका आना छतरपुर हुआ था। एफआईआर से संबंधित आरोपियों ने उसे छतरपुर से अगवाकर कुछ पिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। इस मामले में तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें