फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: भाजपा नेता ने मुड़वाया सिर, टिकट न मिलने से थे नाराज, बोले- 15 लाख लेकर दिया चेयरमैन का टिकट

Wed, 26 Apr 2023 08:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: जिले में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता ने अपना सिर मुड़वाकर विरोध जताया। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर 15 लाख रुपए लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। बता दें कि प्रीतम नगर पंचायत तिंदवारी से चेयरमैन पद का टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
तिंदवारी में सिर मुड़वाते भाजपा नेता प्रीतम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री ने सिर मुड़वाकर विरोध जताया। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। प्रीतम का कहना है कि जिला इकाई के पदाधिकारियों ने टिकट मिलने का भरोसा भी दिया था।

विज्ञापन

कस्बा निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता ने भाजपा पदाधिकारियों पर नगर पंचायत तिंदवारी के चेयरमैन पद के लिए 15 लाख रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने बुधवार को इसके विरोध में अपना सिर मुड़वा दिया।
प्रीतम गुप्ता का कहना है कि वह 15 साल से भाजपा कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा से जिला महामंत्री पद पर हैं। उनकी पत्नी रत्ना गुप्ता रूबी एबीवीपी की राष्ट्रीय सेविका व भाजपा जिला सह संयोजक (सोशल मीडिया) हैं।

विज्ञापन

प्रीतम बोले- पदाधिकारियों ने उन्हें टिकट न देकर गलत किया
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें टिकट न देकर गलत किया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि टिकट देने का कामा एक व्यक्ति का नहीं होता है। पदाधिकारी सामूहिक रूप से एक पैनल के तहत निर्णय लेते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी
अंतिम मोहर प्रदेश अध्यक्ष की लगती है। आरोप बेबुनियाद है। कार्यकर्ता को समझाया जा रहा है। वैसे पार्टी विरोधी गतिविधियां ज्यादा देर तक बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बता दें कि  टिकट न मिलने से नाराज प्रीतम ने तिंदवारी कस्बा बाजार में बुधवार को अपना सिर मुंडवाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें