यूपी के फर्रुखाबाद में शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने बताया कि 11 मार्च को बरात आने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं।
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में शादी के रिश्ते से नाराज युवती ने दूसरे मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 11 मार्च को युवती की कासगंज से बरात आने वाली थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भवानी सिंह निवासी किसान भास्कर शर्मा ने बेटी उमा(19) की जनपद कासगंज के थाना व कस्बा दरियाबगंज के एक युवक के साथ शादी तय कर दी। 11 मार्च को बरात आने वाली थी। घर में तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
उमा शादी के रिश्ते से खुश नहीं थी। बुधवार को भास्कर शर्मा, पत्नी मधु, छोटी बेटी भावना एक मकान में थे। लगभग 11 बजे उमा दूसरे मकान में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उमा को आवाज लगाई। दरवाजा अंदर से बंद पाया। दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा तो उमा बरामदे में कुंडे से फंदे पर लटकी मिली।
सूचना मिलने पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फाेरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों से आत्महत्या के संबंध में जानकारी की, लेकिन वह कोई ठोस कारण नहीं बता पाए। पिता भास्कर ने बताया कि बेटी उमा की शादी तय हो गई थी। 11 मार्च को बारात आने वाली थी। उसके पहले बेटी ने आत्महत्या कर ली।