यूपी के कानपुर में काकादेव के शास्त्री नगर में बुधवार दोपहर बड़ी के घर से निकलते ही छोटी बहन ने ऐसा दर्दनाक कदम उठाया जिससे कोहराम मच गया। उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस छानबीन में जुटी है।
शास्त्री नगर निवासी राम प्रसाद सिलाई कारीगर हैं। परिवार में पत्नी सावित्री, दो बेटे और चार बेटियों में पूजा सबसे छोटी थी। मृतका की बड़ी बहन ज्योति के मुताबिक दोपहर में वह और पूजा घर में थे। वह मोबाइल रिचार्ज कराने निकली थी। करीब आधे घंटे बाद घर लौटी तो पूजा कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी थी। थाना प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि परिजनों से पूछताछ में युवती के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।