फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में गला रेतकर युवती की हत्या, खेत में पड़ा मिला खून से सना शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Sat, 11 Jan 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
युवती का शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा के जसवंतनगर में लगभग 22 साल उम्र की एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र के नगलाबाबा गांव जाने वाले मार्ग पर मौजूद एक खेत में शनिवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


एएसपी सिटी रामयश सिंह ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से युवती के बारे में पूछताछ की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने आशंका जताई कि युवती की हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। शनिवार सुबह करीब सात बजे नगलाबाबा गांव को जाने वाले मार्ग पर मौजूद खेत में ग्रामीणों ने युवती का शव पड़ा देखा। वह नीले रंग का स्वेटर, बैगनी कलर की पाजामी, छींटदार कुर्ता और गले में पीले रंग का स्टाल पहने थी।
 
विज्ञापन

गांव के रवींद्र यादव ने थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को सूचना दी। इस पर एएसपी सिटी रामयश सिंह, सीओ उत्तम सिंह व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। युवती का गला कटा हुआ था। गले में पड़ा पीले रंग का स्टाल भी खून से सना था। पुलिस ने गांव की महिलाओं के सहयोग से युवती की तलाशी ली लेकिन कुछ भी ऐसा नहीं मिला कि जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

अपर पुलिस अधीक्षक ने गांव वालों से जानकारी की। लोगों ने भी युवती को पहचानने से इंकार किया। इस पर पुलिस ने शव को इटावा मोर्चरी के लिए भिजवा दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कुछ नमूने एकत्रित किए। घटना के संबंध में सरायभूपत आराजी की प्रधान के पति राजेश कुमार ने थाना में शव पड़े होने की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रात के वक्त शव को यहां फेंके जाने का अंदेशा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें