कानपुर में दबौली रेलवे ट्रैक के पास 21 दिसंबर को दसवीं की छात्रा प्रिया (14) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। परिजनों ने कानपुर देहात निवासी युवक पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन बुधवार को डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार से मिले और न्याय की गुहार लगाई।
दबौली निवासी जयराम ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम पांच बजे बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। वहीं, पर पहले से मौजूद कानपुर देहात का युवक उसे अपने साथ ले गया था। 21 दिसंबर को बेटी का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। डीसीपी प्रमोद कुमार ने गोविंदनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।