फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग युवती ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) का शव सोमवार सुबह उसके घर में बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। शव देख परिजन सकते में आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि गांव निवासी युवक फदाली आए दिन युवती को परेशान करता था। युवती से छेड़छाड़ करता था और आते-जाते छींटाकशी करता था।
इससे परेशान होकर पुत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो माधौगंज थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर फदाली के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश भी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें