उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में गांव गैसिंगपुर में बीएससी के छात्र रेवतीरमण जाटव (19) पुत्र महेश चंद्र ने अपने घर में ही सुबह पांच बजे फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
साढ़े आठ बजे के करीब गांव की ही बीए की छात्रा स्वेता जाटव (20) पुत्री बच्चन लाल जाटव ने अपने घर मे ही पंखे में रस्सी बांधकर मौत को गले लगा लिया। युवक के पिता ने बताया कि रेवतीरमण बुधवार को ही नई बाइक लेकर आया था।
सब कुछ सही था। फिर पता नहीं क्यों निर्माणाधीन मकान की शटरिंग में फांसी पर लटक गया। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों घरों में कोहराम मचा है। कुछ घंटों में ही युवक और युवती के फांसी लगाने पर गांव मे तरह-तरह की चर्चाएं हैं।